{"_id":"69cd25bb430eea919a04878b","slug":"there-will-be-no-need-to-wait-for-march-salaries-and-pensions-dehradun-news-c-5-drn1043-935704-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मार्च माह के वेतन व पेंशन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मार्च माह के वेतन व पेंशन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
- वित्त विभाग ने विभागों व कोषागारों को जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में सेवारत कर्मचारियों व पेंशनरों को मार्च माह के वेतन व पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों व कोषागारों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अनुसार बजट जारी की प्रत्याशा में वेतन व पेंशन भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकीय कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षक संस्थानों व विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज के नियमित कर्मचारियों, राजकीय सेवा के पेंशनरों को मार्च माह का भुगतान करने के निर्देश दिए। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है। बजट जारी होने के इंतजार में कर्मचारियों व पेंशनरों के मार्च माह के वेतन व पेंशन के भुगतान में एक सप्ताह से अधिक समय लग जाता था, लेकिन वित्त विभाग ने बजट जारी होने की प्रत्याशा में कर्मचारियों व पेंशनरों का समय पर भुगतान करने को कहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे ने सरकार व वित्त विभाग के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन लाख कर्मचारियों व पेंशनर है। जिन्हें समय पर मार्च माह का वेतन व पेंशन का भुगतान होगा।
Trending Videos