सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traditional Ganga Aarti will now be sung at Gangotri Dham Uttarkashi Ganga Arti Uttarakhand news

Uttarkashi: गंगोत्री में अब पौराणिक गंगा आरती का होगा गायन, मंदिर समिति का निर्णय, चारधाम यात्रा से होगी शुरू

विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

गंगोत्री धाम मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि अब गंगोत्री धाम में पौराणिक गंगा आरती का होगा गायन होगा। चारधाम यात्रा से इसकी शुरुआत होगी।

Traditional Ganga Aarti will now be sung at Gangotri Dham Uttarkashi Ganga Arti Uttarakhand news
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगामी चारधाम यात्रा से गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से सुबह और शाम को होने वाली गंगा आरती में पारंपरिक आरती को शामिल किया जाएगा। समिति की ओर से निर्णय लिया गया है उनके बुजुर्गों की ओर से गाई जाने वाली आरती की परंपरा को ही दोबारा शुरू किया जाएगा। विगत कई दशकों से गंगोत्री धाम में भी देश के हर कोने में होने वाली गंगा आरती का ही गायन किया जाता था।

Trending Videos

गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से कुछ दिन पूर्व ही धाम में सिखों और बौद्ध धर्म को छोड़कर अन्य गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया गया था। वहीं अब समिति की ओर से दोबारा अपनी पौराणिक आरती को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विगत कई दशकों से गंगोत्री धाम में हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों पर होने वाली आरती का ही गायन किया जाता था। लेकिन इस वर्ष चारधाम यात्रा से पौराणिक गंगा आरती का गायन करने का निर्णय लिया गया।

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने कहा कि गंगोत्री मंदिर धाम समिति की ओर से पौराणिक परंपरा के निर्वहन और संरक्षण में यह सराहनीय कदम है। इससे देश-विदेश के लोगों को गंगा जी की पौराणिक आरती का ज्ञान मिलेगा।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  दिनदहाड़े निर्मम हत्या से दहल गया दून, परिजनों की शिकायत पुलिस सुन लेती त यूं खामोश न होती गुंजन

पसंद की जा रही पौराणिक आरती

हाल ही में लोकगायिका श्रद्धा पांडे कुहुप्रिया की ओर से इस पौराणिक आरती को स्वर दिया गया है। इस पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसके बाद निर्णय लिया गया कि अब पौराणिक गंगा आरती...ऊं जय गंगे माई...श्री जय गंगे माई। सगर लाल तारण को, इस जग में आई। विष्णु चरण से निकली, ज्योति जगत छाई। शिव ने शीश चढ़ाई, सुर नर मुनी सुख दाई का गंगोत्री में सुबह-शाम की आरती में गायन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed