फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic jam on Doon-Paonta Highway; traffic stalled for an

Dehradun News: दून-पांवटा हाईवे पर लगा जाम, एक घंटे थमे पहिये

Wed, 19 Aug 2026 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 19 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Doon-Paonta Highway; traffic stalled for an
देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह लगे भीषण जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मार्ग चोक होने का असर कस्बे के आंतरिक मार्गों पर भी पड़ा, जिससे दुपहिया और चौपहिया वाहन जहां-तहां फंसे रहे। बाद में पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दफ्तरों और फैक्ट्रियों में जाने के समय (पीक ऑवर) हाईवे पर वाहनों की रफ्तार अचानक थम गई। देखते ही देखते पछवादून से देहरादून जाने वाले सरकारी व निजी कर्मचारी और औद्योगिक इकाइयों के कामगार जाम में फंस गए। हालात इतने बदतर हो गए कि मुख्य राजमार्ग बंद होने से वाहनों ने शॉर्टकट के चक्कर में कॉलोनियों के रास्तों का रुख कर लिया। इससे औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले रास्तों के साथ-साथ निगम रोड, जमनपुर रोड, पीठवाली गली और राजा रोड पर भी भारी जाम लग गया। स्थानीय निवासी राहुल, राजीव, अशोक, विनय बंसल और दिनेश ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू होने व छुट्टी के समय हाईवे पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ जाता है। सड़क पर डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालक मनमर्जी से कई लेन बना लेते हैं। मंगलवार को भी जाम के दौरान दुपहिया वाहन चालकों के रॉन्ग साइड से निकलने के प्रयास ने हालात और खराब कर दिए। पुलिस को इस मनमानी को रोकने और ट्रैफिक सुचारु कराने में भारी पसीना बहाना पड़ा।नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि सड़क पर लग रहे लगातार जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। जाम लगने वाले स्थान चिह्नित कर वहां उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा, यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed