फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train Status Lucknow Railway Station Work to Affect Train Operations for Two Days Routes to Change Uttarakhand

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: यहां दो दिन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बढ़ेगी मुश्किल, प्लेटफार्म भी बदलेंगे

Tue, 15 Sep 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 15 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम का असर रेल यात्रियों की यात्रा पर भी पड़ेगा।
दो दिनों तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Train Status Lucknow Railway Station Work to Affect Train Operations for Two Days Routes to Change Uttarakhand
रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान ट्रैफिक और ओएचई ब्लाॅक की अवधि को आगे बढ़ाया गया है।  कार्य के चलते दो दिनों तक यहां ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और मार्ग परिवर्तन कर संचालित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म भी परिवर्तित होंगे।

विज्ञापन

इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते लखनऊ - बालामऊ - लखनऊ और लखनऊ - शाहजहांपुर - लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनों को सोमवार और मंगलवार को आलमनगर में शार्ट टर्मिनेट कर यहीं से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...रुड़की:  गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, गंभीर हालत

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना - जंक्शन जम्मूतवी एक्सप्रेस, योगनगरी - ऋषिकेश - प्रयागराज संगम - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, देहरादून - बनारस - देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली - बनारस - नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी - अंबाला कैंट - बरौनी एक्सप्रेस, दानापुर - आनंद विहार टर्मिनल - दानापुर एक्सप्रेस, देहरादूून - हावड़ा - देहरादून एक्सप्रेस, टनकपुर - सिंगरौली - टनकपुर एक्सप्रेस, हावड़ा - देहरादून - हावड़ा एक्सप्रेस, शक्तिनगर - टनकपुर - शक्तिनगर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम - बरेली - प्रयागराज संगम एक्सप्रेस और सहारनपुर - प्रयागराज संगम - सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तन कर उतरतिया - ट्रांसपोर्टनगर - आलमनगर के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed