फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UG admission closed from Samarth portal compartment students upset CUET Garhwal University Uttarakhand news

उत्तराखंड: समर्थ पोर्टल से यूजी के दाखिले बंद, कंपार्टमेंट वाले छात्र परेशान, केवल इन्हें मिल रहा अब दाखिला

Mon, 28 Aug 2023 12:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

दाखिलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार ने तीन बार तिथि भी बढ़ाई। 26 अगस्त से सरकार ने समर्थ पोर्टल से ग्रेजुएशन दाखिलों का लिंक हटा दिया है। सभी कॉलेजों को भी इसकी सूचना भेज दी है। विवि व सरकारी कॉलेजों में करीब 30 और निजी कॉलेजों में करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
UG admission closed from Samarth portal compartment students upset CUET Garhwal University Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

समर्थ पोर्टल के माध्यम से सरकार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में स्नातक के दाखिले बंद कर दिए हैं। इस वजह से उत्तराखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं देने वाले छात्र परेशान हैं। उनका अभी तक रिजल्ट नहीं आया है।

विज्ञापन


दरअसल, इस साल प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों व संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ग्रेजुएशन के दाखिले दिए गए हैं। इन दाखिलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकार ने तीन बार तिथि भी बढ़ाई।
विज्ञापन


26 अगस्त से सरकार ने समर्थ पोर्टल से ग्रेजुएशन दाखिलों का लिंक हटा दिया है। सभी कॉलेजों को भी इसकी सूचना भेज दी है। विवि व सरकारी कॉलेजों में करीब 30 और निजी कॉलेजों में करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं सात अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई हैं। उनका अभी मूल्यांकन चल रहा है। वह सभी छात्र परेशान हैं कि इस परीक्षा के बाद जब रिजल्ट आएगा तो वह कहां दाखिला लेंगे। उनके पास कोई विकल्प ही नहीं बचा है।

तिथि आगे बढ़ाई जाने की मांग
गढ़वाल विवि व इसके संबद्ध कॉलेजों में केवल सीयूईटी के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा विवि, श्रीदेव सुमन विवि के संबद्ध कॉलेजों में दाखिले बंद कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट देने वाले छात्रों ने सरकार से मांग की है कि तिथि आगे बढ़ाई जाए।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: नड्डा ने दिया जीत का दिया 'मंत्र', मोदी मैजिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद बनेगा मुख्य हथियार

प्राकृतिक आपदाओं के बीच दाखिलों की तिथि बढ़ाने की मांग
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भारी आपदा का वक्त गुजर रहा है। गढ़वाल विवि व इसके कॉलेजों में केवल सीयूईटी से दाखिलों का विकल्प है तो दूसरी ओर राज्य विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से दाखिले बंद हो चुके हैं। छात्र आंदोलन से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में छात्र सीयूईटी से वंचित रह गए हैं, जिन्हें केंद्रीय विवि में दाखिला नहीं मिल रहा। पिछले दो माह से प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। जगह-जगह आवागमन अवरुद्ध है। अधिकांश छात्र प्रवेश नहीं ले पाए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दाखिलों की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed