सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Home Minister Amit Shah will Visit Haridwar in first week of March will interact with public

Amit Shah Haridwar Visit: सात मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, करेंगे जन संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने बैंरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया।

Union Home Minister Amit Shah will Visit Haridwar in first week of March will interact with public
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आएंगे। वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे।

Trending Videos


मंगलवार को अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों के साथ हरिद्वार के बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड शिक्षक भर्ती: 64 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जांच में मिले सही, जल्द मिल सकते हैं नियुक्ति पत्र

इसके बाद मुख्य सचिव ने डामकाेठी में अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा, अपर निर्देशक सूचना आशीष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed