{"_id":"69956cf8791c14bc960acf5c","slug":"vigilance-team-that-arrived-to-conduct-raid-attacked-commotion-haridwar-uttarakhand-news-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: छापा मारने पहुंची विजिलेंस की टीम को घेरा, हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: छापा मारने पहुंची विजिलेंस की टीम को घेरा, हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
छापा मारने पहुंची विजिलेंस की टीम को लोगों ने घेर लिया। हंगामा होने की खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
छापा मारने पहुंची विजिलेंस की टीम को घेरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट में विजिलेंस की टीम छापा मारने पहुंची, लेकिन यहां लोगों ने टीम को घेर लिया गया और हंगामा खड़ा हो गया। कार्रवाई के लिए पहुंची टीम को स्थानीय युवकों के विरोध का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
क्षेत्र में विभागीय कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में विजिलेंस टीम को आंशिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई, हालांकि किसी के भी गंभीर घायल की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया, पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह
विभागीय अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की शुरू की। हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।