सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun district courts faces bomb threat Police and intelligence agencies are investigating Uttarakhand News

Uttarakhand: दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया, पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी के बाद अब देरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबर के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची है।

Dehradun district courts faces bomb threat Police and intelligence agencies are investigating Uttarakhand News
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परसिर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है।

Trending Videos


बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। खबर फैसते ही यहां लोगों में अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  एक और हत्या से सकते में पुलिस, 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं चार वारदात, अब दोस्त ने ली साथी की जान

बम की धमकी से सभी जगह अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी मामलों की जांच शुरू कर रही है। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद आज दून न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed