Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun district courts faces bomb threat Police and intelligence agencies are investigating Uttarakhand News
{"_id":"6995659d5f32944f6002196b","slug":"video-dehradun-district-courts-faces-bomb-threat-police-and-intelligence-agencies-are-investigating-uttarakhand-news-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया, पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया, पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परसिर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है। बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। खबर फैसते ही यहां लोगों में अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओरबैरिकेडिंग कर दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।