सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPNL personnel should be provided the Golden Card facility.

Dehradun News: उपनल कर्मियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा मिले

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
UPNL personnel should be provided the Golden Card facility.
विज्ञापन
विकासनगर। जनसंघर्ष मोर्चा ने प्रदेश के उपनल कर्मियों को गोल्डन कार्ड की चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। बुधवार को अस्पताल रोड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि विधायकों को आजीवन मुफ्त इलाज मिलता है, जबकि उपनल कर्मी इलाज के अभाव में भय में जी रहे हैं।


उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड न होने से गंभीर बीमारी में उपनल कर्मियों को संपत्ति बेचनी पड़ती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड मिलता है तो उपनल कर्मियों को क्यों नहीं। कहा कि उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की फाइलें भी लंबित हैं। मोर्चा जल्द ही इस मामले को सरकार के समक्ष उठाएगा। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह और प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed