सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar near Har Ki Pauri Ghat woman bathes a dog in Ganges youths strike at fish with sticks haridwar

Haridwar: महिला यात्री के गंगा में कुत्ते को नहलाने पर हंगामा, डंडे से युवकों के मछलियां मारने पर आक्रोश

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 02 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

हरिद्वार गंगा में एक महिला यात्री के कुत्ते को नहलाने पर हंगामा हो गया। देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो महिला भी लोगों से उलझ गई। वहीं दूसरी तरफ कुछ युवक डंडे से मछलियों को मारते दिखे। घटनाओं ने धार्मिक संगठनों में नाराजगी बढ़ा दी है।

Uproar near Har Ki Pauri Ghat woman bathes a dog in Ganges youths strike at fish with sticks haridwar
कुत्ते को घाट पर नहलाने पर विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कुंभ के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, धर्मनगरी हरिद्वार में कई धार्मिक व्यवस्था और उसको लेकर बने नियमों को भी तोड़ा जा रहा है। इन्हीं में एक अव्यवस्था ऐसी भी सामने आई कि एक महिला ने हर की पैड़ी घाट के पास अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाया। वहीं, गंग नहर के एक हिस्से में कुछ युवक डंडे से मछलियां मारते हुए देखे गए। इन घटनाओं को लेकर कई संगठनों में गहरा आक्रोश है।

Trending Videos

बता दें कि हरिद्वार को शराब, मांस और अन्य व्यसनों से दूर रखने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली से आईं महिलाएं खुद नहाने से पहले अपने कुत्ते को नहलाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान महिला की व्यवस्थापकों से झड़प भी हुई, लेकिन उसने कुत्ते को नहलाया और चेतावनी दे डाली कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह घटन हरकी पैड़ी घाट के पास हुई, जिसको लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंग नहर के एक हिस्से में जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां झुग्गी-झोपड़ी के दर्जनों युवक हाथों में डंडे लेकर मछलियों को मारते देखे गए। यह सभी बच्चे अधनंगे थे और हल्की धारा में खुलेआम मछली मारकर आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास किए। इनको देखकर कई लोगों ने रोक-टोक का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें युवकों ने बुरी तरह डांटकर भगा दिया। इन सभी बिंदुओं को लेकर कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है।

मां गंगा और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध करनी होगी कार्यवाही

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को एक पवित्र धर्मनगरी के रूप में जाना जाता है, जहां गंगा घाटों और नहरों की विशेष धार्मिक महत्ता है। ऐसे में कुत्ते को गंगा में नहलाना और मछलियों को मारना दोनों ही कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। यह घटनाएं हरिद्वार की पवित्रता के नियमों का सीधा उल्लंघन हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे की तैयारियां तेज, 70 विधानसभा सीटों पर जीत के दावेदारों पर होगा मंथन

कुंभ जैसे बड़े आयोजन से पहले इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक स्थिति पैदा करती हैं। उन्होंने हरकी पैड़ी घाट के पास हुई कुत्ते को नहलाने की घटना पर अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया इस पर गंभीर चिंता जताई। वहीं, गंग नहर में मछलियां मारने की घटना की भी निंदा की। अधीर कौशिक ने कहा कि यदि जल्द प्रशासन इस पर सजग नहीं हुआ तो अभी चुप्पी साधे रहेंगे कुंभ के दौरान इन वीडियों को दिखाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed