सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Administrative Reshuffle Charges of Six IAS And PCS Officers Today

Uttarakhand: शासन ने छह IAS-PCS अफसरों के प्रभार बदले, स्मृता परमार को अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 02 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

शासन ने छह आईएएस और पीसीएस अफसरों के प्रभार बदले हैं। इसके अलावा स्मृता परमार को अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

Uttarakhand Administrative Reshuffle Charges of Six IAS And PCS Officers Today
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को छह अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इसमें चार आईएएस, एक पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अफसर शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।



सचिव आपदा प्रबंधन एवं प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन को सरकार ने अब परियोजना निदेशक यूडीआरपीएएफ की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। उनके बाकी सभी विभाग वही रहेंगे। आईएएस सौरभ गहरवार से अपर सचिव आपदा प्रबंधन हटाकर अपर सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी विभाग ज्यों के त्यों रहेंगे। आईएएस झरना कमठान को ग्राम्य विकास के साथ अब अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


आईएएस प्रकाश चंद्र से अपर सचिव समाज कल्याण हटाकर अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है। वहीं, पीसीएस सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ समाज कल्याण भी दिया गया है। सचिवालय सेवा के बाध्य प्रतीक्षारत विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शासन ने स्मृता परमार को वर्तमान पदभार के साथ एडीएम देहरादून का अतिरिक्त प्रभार भी साैंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed