{"_id":"69bad1367d61c4475e0a69d0","slug":"uttarakhand-all-hospitals-mandated-to-submit-records-of-cancer-treatment-and-deaths-notification-issued-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से देना होगा कैंसर इलाज और मृत्यु का रिकॉर्ड, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से देना होगा कैंसर इलाज और मृत्यु का रिकॉर्ड, अधिसूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
अधिसूचना के अनुसार सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कैंसर गंभीर चुनौती के रूप में उभर रहा है। लेकिन कैंसर बीमारी में रिपोर्टिंग प्रणाली का अभाव है।
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
कैंसर के नियंत्रण व निगरानी के लिए अब सभी सरकारी, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिकों को कैंसर से पीड़ित मरीज, उपचार, कैंसर का प्रकार व मृत्यु का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से देना होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Trending Videos
सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कैंसर गंभीर चुनौती के रूप में उभर रहा है। लेकिन कैंसर बीमारी में रिपोर्टिंग प्रणाली का अभाव है। रोग नियंत्रण, प्रबंधन व निदान के लिए निगरानी व मूल्यांकन तंत्र की आवश्यकता के लिए महामारी अधिनियम के तहत कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के नए एमडी ने संभाली कुर्सी, अधिकारियों से की भविष्य की रणनीति पर चर्चा
इससे सरकारी, निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, लैब, नर्सिंग होम को हर नए मामले की जानकारी सरकार को देना अनिवार्य होता है। कैंसर मरीजों, उपचार व मृत्यु का डाटा तैयार होने से नियंत्रण व निगरानी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन