सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Special Session to be Held on April 28 for women Reservation Governor Issued Notification

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: 28 अप्रैल को होगा उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

28 अप्रैल को होने जा रहे विस के विशेष सत्र का मुख्य विषय नारी सम्मान: लोकतंत्र में अधिकार होगा। इस पर सदन के सभी सदस्य अपनी प्रतिक्रिया और विचार रखेंगे।

Uttarakhand Assembly Special Session to be Held on April 28 for women Reservation Governor Issued Notification
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नारी के लोकतंत्र में अधिकार विषय को लेकर उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को होने जा रहा है। राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज इस विशेष विधानसभा सत्र को आहूत करने के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

Trending Videos


इस विशेष सत्र का मुख्य विषय नारी सम्मान : लोकतंत्र में अधिकार होगा। इस पर सदन के सभी सदस्य अपनी प्रतिक्रिया और विचार रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने 2023 में पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि इसे सभी दलों ने सर्वसम्मति से पारित किया था, जो महिलाओं को आगे बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

उन्होंने 131वें संविधान संशोधन विधेयक के क्रियान्वयन के दौरान विपक्ष के व्यवहार पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात आई तो विपक्ष जाति और धर्म जैसे मुद्दों को बीच में ले आया, जो उनकी महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं निराश नहीं हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वह महिलाओं के विकास की इस उड़ान को नई दिशा देंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के मद्देनजर 26 अप्रैल को सुरक्षा की बैठक और 27 अप्रैल को कार्य मंत्रणा व सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed