Uttarakhand Board Exam Result 2023: 25 मई को सुबह 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Uttarakhand Board 10th-12th Result 2023 Update: बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से छह अप्रैल 2023 तक हुई थीं, जिनमें हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार से अधिक और इंटरमीडिएट में एक लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को आएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी सुबह 11 बजे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में परीक्षाफल जारी करेंगी।
UKPSC: पुलिस कॉन्स्टेबल-फायरमैन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1520 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
इतने छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल
इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से परीक्षाफल का इंतजार है। उत्तराखंड में 16 मार्च से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं, जो 6 अप्रैल तक चलीं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। प्रदेश में 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने प्रदेश भर के 29 मूल्यांकन केंद्र पर जांचा।
इस बार प्रदेश में हाईस्कूल की परीक्षा में एक लाख बत्तीस हजार और इंटरमीडिएट में एक लाख सत्ताइस हजार परीक्षार्थियों ने दी है। मूल्यांकन होने के बाद बोर्ड प्रशासन परीक्षाफल तैयार करने में जुटा था।