फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2023 of 10 and 12 class will be held in February March and result will be released on 3

Uttarakhand Board Exam: फरवरी-मार्च में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

Fri, 17 Nov 2023 11:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Nov 2023 11:15 PM IST
सार

Uttarakhand Board Exam News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2023 of 10 and 12 class will be held in February March and result will be released on 3
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करेगा। इस संबंध में शासन ने जीओ जारी कर दिया है। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

विज्ञापन

फरवरी-मार्च में शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से समय पर बोर्ड परीक्षाएं और उसके परिणाम जारी न होने के कारण उच्च शिक्षा में भी दाखिले प्रभावित होते हैं। इस वजह से उच्च शिक्षा में भी समय से शैक्षिक सत्र शुरू नहीं हो पाते थे। इसे देखते हुए शासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed