UK Board Result Out: 10वीं में टिहरी के सुशांत और 12वीं में जसपुर की तनु ने किया टॉप, सीएम ने दी बधाई
UK Board Result 2023 Out, Ubse Class 10th 12th Result: इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। आज माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
विधानसभा अध्यक्ष ने दी छात्रों को बधाई
उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं व 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को सीएम धामी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा आप इसी प्रकार सफलता के नित नए आयाम प्राप्त करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करें, ऐसी कामना करता हूं।उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। आप इसी प्रकार सफ़लता के नित नए आयाम प्राप्त करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करें, ऐसी कामना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 25, 2023
परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक…