सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget session 2026 begin tomorrow in Gairsain security beefed up officials briefed

Uttarakhand Budget: कल से गैरसैंण में बजट सत्र, पुख्ता हुई सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों ने ली ब्रीफिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैण(कर्णप्रयाग) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Uttarakhand Budget session 2026 begin tomorrow in Gairsain security beefed up officials briefed
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

Trending Videos


ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया गया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri Lake Festival: महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को करेंगे सम्मानित

विधानसभा गेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि आने-जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की जाए और केवल अधिकृत व्यक्तियों व पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। 

इसके साथ ही पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित एवं मर्यादित रखने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed