{"_id":"69ac310d3ffeb9625e0fd4dc","slug":"demand-for-immediate-resumption-of-pending-work-on-the-sanjilagga-maikot-dumak-road-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117494-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नौ मार्च को विधानसभा घेराव करेंगे डुमक के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नौ मार्च को विधानसभा घेराव करेंगे डुमक के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंजीलग्गा-मैकोट-डुमक सड़क लंबित कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग
गोपेश्वर। सैंजीलग्गा-मैकोट-बेमरू-डुमक-कलगोठ सड़क के अवशेष निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों ने 9 मार्च को गैरसैंण विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डुमक विकास संघर्ष समिति की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है। समिति का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत स्वीकृत इस सड़क का शेष निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है। इसे लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्र भेजे गए और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री से भी मिल चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र डुमक और आसपास के गांवों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सड़क के अभाव में लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डुमक विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने चेतावनी दी कि यदि सड़क के अवशेष निर्माण और स्वीकृत धनराशि के पुनः आवंटन को लेकर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 9 मार्च को ग्रामीण गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करेंगे।
Trending Videos