सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women Protest at Old Garbage Dumping Zone

Chamoli News: महिलाओं ने पुराने कूड़ा डंपिंग जोन में किया विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Women Protest at Old Garbage Dumping Zone
विज्ञापन
कूड़े के ढेर को हटाने की उठाई मांग, पालिका ने दिया जल्द साफ करने का आश्वासन
Trending Videos

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे के किनारे बने नगर पालिका के पुराने कूड़ा डंपिंग जोन में अभी भी कूड़ा फेंके जानेे पर स्थानीय महिलाओं ने विरोध जताया है। उन्होंने नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन कर यहां एकत्रित कूड़े को हटाने की मांग की है। कहा कि कूड़ा जमा होने से नगर में दुर्गंध फैल रही है।
नगर पालिका की ओर से नगर के प्रवेश द्वार पर कूड़े डंपिंग जोन बनाया गया था। अब पालिका की ओर से नया कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है लेकिन पुराने डंपिंग जोन में अभी भी कूड़ा पड़ा हुआ है। शनिवार को सिंहधार की महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए यहां के कूड़े की सफाई की मांग उठाई। स्थानीय महिला नंदी देवी और कमला देवी ने कहा कि लंबे समय से यहां कूड़ा डाला जाता रहा है इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। जंगल तक कूड़ा फैल गया है व दुर्गंध के चलते महिलाएं चारा पत्ती लेने भी नहीं जा पाती हैं। यहां से कूड़े को तुरंत हटाया जाए। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि पालिका का नया डंपिंग जोन बनकर तैयार हो गया है अब कूड़े का निस्तारण वहीं किया जा रहा है। पुराने स्थान से कूड़ा हटाने का कार्य चल रहा है जल्दी इसे पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। इस दौरान चंपा देवी, पूजा बिष्ट, पूनम बिष्ट, कमला देवी, गीता देवी, किरण शाह सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed