{"_id":"69ac29300bd4a398bc0388d3","slug":"attacked-wife-and-son-with-a-sickle-then-hanged-himself-from-a-tree-chamoli-news-c-48-1-sdrn1013-121840-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पत्नी और बेटे पर किया दरांती से वार, पेड़ से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पत्नी और बेटे पर किया दरांती से वार, पेड़ से लटककर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, घायल महिला और बच्चे को हायर सेंटर किया रेफर
देवाल। ओडर गांव के एक व्यक्ति के पत्नी व बेटे को धारदार हथियार दरांती से गंभीर रूप से घायल करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल पत्नी व बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मामला शुक्रवार देर शाम का है। ओडर गांव के गजेंद्र सिंह गड़िया (31) पुत्र राम सिंह ने किसी बात पर पत्नी लक्ष्मी देवी (26) व पुत्र मयंक (8) पर दरांती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि घटना के समय घर में मृतक गजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटा मयंक व मृतक की बहन माना व पांच साल की बेटी जूली मौजूद थे। गजेंद्र के पिता राम सिंह बकरी चराने जंगल गए और बेटी जूली घर के पास खेल रही थी। शाम करीब सात बजे किसी बात पर गुस्साए गजेंद्र ने अपनी पत्नी पर दरांती से प्रहार किया। मां को बचाने के लिए आठ साल का बेटा मयंक अपने पिता से गुहार लगा रहा था लेकिन गजेंद्र ने बेटे पर भी दरांती से वार किया। इस दौरान बेटे के सिर व हाथ पर गंभीर घाव हो गए। बहन माना के शोर मचाने पर आसपास के लोगाें ने गजेंद्र को रोका व तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस चौकी को दी। घायल मां व बेटे को 108 से स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डाॅ. रॉबिन ने बताया कि दोनों के सिर व हाथ में गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पहले कर्णप्रयाग और कर्णप्रयाग से हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। शनिवार को आरोपी का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि शव पेड़ से लटका मिला। मृतक अपनी पतलून से बनाए फंदे से पेड़ से लटका था। ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालकर पंचनामा एवं अन्य कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos