सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget Session 2026 In Gairsain Several amendment bills, including the UCC

उत्तराखंड बजट सत्र: यूसीसी समेत कई संशोधन विधेयक होंगे पेश, पक्ष-विपक्ष के विधायकों से मिले 580 से अधिक प्रश्न

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता संशोधन कर नए प्रावधान शामिल किए हैं। पहचान छिपाकर शादी करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Uttarakhand Budget Session 2026 In Gairsain Several amendment bills, including the UCC
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग(वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नौ मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड समेत कई संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय को सरकार की ओर से अब तक चार विधेयक मिल चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों व आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी।

Trending Videos


प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता संशोधन कर नए प्रावधान शामिल किए हैं। पहचान छिपाकर शादी करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा शादी भी अमान्य होगी। वहीं, अपर सचिव स्तर का अधिकारी भी रजिस्ट्रार जनरल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यूसीसी में ये प्रावधान नहीं थे। सरकार की ओर से बजट सत्र के दौरान यूसीसी संशोधन विधेयक सदन पटल रखा जाएगा। इसके साथ ही निवेश प्रोत्साहन, दुकानों में काम करने के समय को लचीलापन बनाने, दुकानों की कार्यक्षता बढ़ाने, कामगारों को ज्यादा काम करने का मौका देने के लिए उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) (संशोधन) विधेयक भी पेश किया जाएगा।

उत्तराखंड: मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद अब पाठ्यक्रम तैयार कर रहा राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, काम शुरू

उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक भी सदन में रखा जाएगा। इस विधेयक में सात कानूनों में कारावास की सजा समाप्त की जाएगी। उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पेश किया जाएगा।

विधायकों से मिले 580 से अधिक प्रश्न
पांच दिन के लिए प्रस्तावित सत्र के लिए अब तक पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 580 से अधिक प्रश्न विधानसभा को मिल चुके हैं। विभागों की ओर से विधायकों के संबंधित प्रश्नों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed