{"_id":"6a1d9c9f95e273f458032053","slug":"uttarakhand-congress-in-charge-kumari-selja-offers-prayers-at-adi-badri-temple-chamoli-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आदिबदरी मंदिर में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आदिबदरी मंदिर में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार
कुमारी सैलजा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर थीं। राहुल गांधी के दौरे से पहले वह कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लेने पहुंची थीं। आज उन्होंने आदि बदरी मंदिर में पूजा की।
कुमारी सैलजा ने किए आदि मंदिर के दर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आदिबदरी नाथ जी की पूजा व दर्शन किए। पौडी से अल्मोड़ा जाते हुए वह आदिबदरी में रुकीं और कार्यकर्ताओं से भेंट की। इससे पूर्व उन्होंने आदिबदरी नाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्पित की। उन्होंने मंदिर के बारे में विभागीय कर्मचारियों से जानकारी ली और व्यवस्था के बारे में पूछा।
Trending Videos
Mussoorie: सुहाना मौसम; पर वीकेंड पर जाम से जूझी पहाड़ों की रानी, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने कार्यकाल में उनके पास सांस्कृतिक मंत्रालय के अन्तर्गत पुरातत्व विभाग का भी जिम्मा था। इसलिए उन्होंने इस मंदिर समूह के पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी लेने में विशेष रूचि दिखाई। वह एक घंटा आदि बदरी में रुकीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी भी थे ।