Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Son Carries 95-Year Old Mother on His Back to Reach Scripture Recitation Venue; Witnessed Shravan Kumar
{"_id":"6a1da06c83bc477e7702784a","slug":"video-chamoli-son-carries-95-year-old-mother-on-his-back-to-reach-scripture-recitation-venue-preacher-remarks-i-have-witnessed-shravan-kumar-in-the-age-of-kaliyuga-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: 95 साल को मां को पीठ पर लेकर कथा स्थल पहुंचा बेटा, बोले कथावाचक- कलयुग में मिले श्रवण कुमार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: 95 साल को मां को पीठ पर लेकर कथा स्थल पहुंचा बेटा, बोले कथावाचक- कलयुग में मिले श्रवण कुमार के दर्शन
नंदासैण । सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम शैलेश्वर में आयोजित शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिवस पर कथा व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य अरबिंद प्रसाद सेमवाल ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों एवं माता पार्वती-विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य भी देखने को मिला। जसपुर निवासी विनोद प्रसाद अपनी 95 वर्षीय वृद्ध मां को पीठ पर बैठाकर कथा स्थल तक लेकर पहुंचे। यह दृश्य देखकर कथावाचक आचार्य सेमवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज के कलयुग में श्रवण कुमार जैसे पुत्र के दर्शन होना अत्यंत दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें वृद्ध मां के रूप में भगवान के दर्शन हुए और पुत्र के रूप में श्रवण कुमार के दर्शन प्राप्त हुए। आचार्य सेमवाल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को विनोद प्रसाद से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने माता-पिता की सेवा को जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।