{"_id":"6a1ea5ddb941a7437809754c","slug":"video-indian-languages-summer-camp-students-master-the-nuances-of-language-and-culture-pokhri-chamoli-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय भाषा समर कैंप: छात्राओं ने सीखी भाषा और संस्कृति की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय भाषा समर कैंप: छात्राओं ने सीखी भाषा और संस्कृति की बारीकियां
Renu Saklani
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:13 PM IST
Link Copied
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक खेलों और प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर छात्राओं ने लोकगीत, देशभक्ति गीत, समूह गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कैंप के अंतिम दिन का शुभारंभ गढ़वाली भाषा में सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत ‘हिंद के बहादुरों, वक्त की पुकार है’ से हुआ। प्रधानाचार्य गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली द्वारा तैयार इस समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, बहुभाषिक संवाद, सांस्कृतिक एकता और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देना था।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड तथा डायट गौचर के निर्देशन में आयोजित कैंप में शिक्षिकाओं रेखा पटवाल राणा, पुष्पा नेगी और निशा ने छात्राओं को वर्ड चेन, टंग ट्विस्टर, वर्ड एसोसिएशन गेम और कला आधारित गतिविधियों की जानकारी दी। छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता, अंताक्षरी और भाषा आधारित रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप के दौरान कंचे, गिल्ली-डंडा, गुट्टा, रस्सीकूद, पिट्ठू, कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं की कैटवॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। समापन दिवस पर 26 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।