{"_id":"6a1d4d782dd08e11f60a7882","slug":"video-video-blramapara-ma-bika-kara-ka-aamana-samana-bhaugdhata-ma-yavaka-ka-mata-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में बाइक-कार की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में बाइक-कार की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत
उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और 11 केवी बिजली पोल से टकरा गई। इसी दौरान पास से गुजर रही 33 केवी लाइन के बाइपास संपर्क में आने से कार में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। आग की लपटें उठने से कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने बताया कि मृतक की पहचान और कार सवारों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी थी। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।