फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   0,000 sent to the wrong QR code by mistake; police helped recover the amount

Balrampur News: गलती से दूसरे क्यूआर कोड पर भेजे 10 हजार, पुलिस ने वापस कराई रकम

Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
0,000 sent to the wrong QR code by mistake; police helped recover the amount
बलरामपुर। गौरा चौराहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गलती से दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर हुए 10 हजार रुपये पीड़ित को वापस मिल गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि गौरा चौराहा निवासी एक व्यक्ति ग्रो (Groww) ऐप के माध्यम से निवेश के लिए धनराशि ट्रांसफर कर रहा था। इसी दौरान उसने गलती से किसी अन्य क्यूआर कोड को स्कैन कर 10 हजार रुपये भेज दिए। गलती का एहसास होने पर उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क ने तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने तथा न्यायालय से जरूरी आदेश प्राप्त होने के बाद बैंक के माध्यम से पूरी 10 हजार रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन लेनदेन में गलती हो जाए तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ट्रांजेक्शन को रोकने और धनराशि वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed