{"_id":"6a1d4d66bb22a4fcae046211","slug":"video-video-amatha-ma-pakaapa-sa-bhaugdhana-ka-btha-kara-ma-lga-aaga-ma-bta-gabhara-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में पिकअप से भिड़ने के बाद कार में लगी आग, मां-बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में पिकअप से भिड़ने के बाद कार में लगी आग, मां-बेटा गंभीर
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली गांव के पास सोमवार को एक कार आगे चल रही पिकअप से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार कार लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। धरौली गांव के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
हादसा देखकर पास के ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने कार में फंसे नीता शुक्ला (48) पत्नी अजय शुक्ला और उनके पुत्र प्रथम शुक्ला को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों को बाहर निकालने के कुछ ही मिनट बाद कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।
सूचना मिलने पर मुसाफिरखाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। धरौली गांव के पास आगे चल रही पिकअप से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हुए हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।