सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The car overturned after colliding with a DCM and caught fire.

Amethi News: डीसीएम से टकरा कर पलटी कार में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after colliding with a DCM and caught fire.
मुसाफिरखाना के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली गांव के पास कार में लगी आग। स्रोत: स्था
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली गांव के पास सोमवार को डीसीएम से टकराने के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



सुल्तानपुर के मुबारकपुर निवासी अजय शुक्ला ने बताया कि वह पत्नी नीता (48) और पुत्र प्रथम (21) के साथ कार से राजस्थान से घर लौट रहे थे। धरौली गांव के पास उनकी कार डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग की चपेट में आने से नीता शुक्ला और प्रथम झुलस गया, जबकि अजय शुक्ला को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले जाया गया। वहां प्राथमिक चिकित्सकों ने नीता और प्रथम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos



फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम से टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed