सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Firing in land dispute, four arrested

Amethi News: भूमि विवाद में फायरिंग, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute, four arrested
विज्ञापन
बाजारशुकुल। कस्बे में थाने के पास रविवार देर रात भूमि स्वामित्व विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान फायरिंग होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्तौल और एक एसयूवी बरामद की गई है।




भटपुरवा मजरे हरखूमऊ निवासी निर्मला शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1989 में एक दुकान का बैनामा कराया था। आरोप है कि रविवार रात हरिओम सिंह उर्फ गोलू, अविनाश सिंह उर्फ हैप्पी सिंह, अश्वनी सिंह उर्फ लकी, प्रह्लाद सिंह, लल्लू सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर गेट लगा रहे थे। जानकारी मिलने पर वह अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचीं तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्मला शर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग कर दी। किसी तरह वह और उनके बेटे मौके से हटकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos



सोमवार को पुलिस ने भागने की फिराक में घूम रहे स्कार्पियो सवार अविनाश सिंह उर्फ हैप्पी सिंह, अश्वनी सिंह उर्फ लकी, प्रह्लाद सिंह और शिवबरदान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में शिवबरदान सिंह ने पिस्तौल हरिओम सिंह उर्फ गोलू की बताई है। अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed