सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparations for CBI investigation increased the stir

Amethi News: सीबीआई जांच की तैयारी से बढ़ी हलचल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for CBI investigation increased the stir
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा कार्यालय में हुए छह करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित गबन प्रकरण की सीबीआई जांच का रास्ता साफ होने के बाद विभागीय हलकों में हलचल बढ़ गई है। सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश की प्रति बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंच गई।

इसके बाद पूरे दिन इसी मामले की चर्चा होती रही। अभी जांच शुरू नहीं हुई है और न ही प्रकरण से जुड़े अभिलेख सीबीआई को सौंपे गए हैं, लेकिन संभावित कार्रवाई को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईकोर्ट के आदेश के बाद गबन प्रकरण में कथित रूप से संलिप्त दोनों शिक्षकों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। विभागीय स्तर पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि मामले में कार्रवाई से जुड़े कुछ बिंदु कोट् में विचाराधीन हैं। इसी कारण विधिक राय और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुरूप आगे कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos



सूत्रों के अनुसार आदेश की प्रति मिलने के बाद अब संबंधित अभिलेखों और पूर्व जांच रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि अवशेष देयक, सामान्य भविष्य निधि और बीमा मद के भुगतान में अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद प्रारंभिक जांच में 3.13 करोड़ रुपये की गड़बड़ी उजागर हुई थी।


बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 4.34 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया, जबकि पुलिस विवेचना में संभावित गबन छह करोड़ रुपये से ऊपर आंका गया। अब विभागीय गलियारों में चर्चा इस बात की है कि सीबीआई जांच शुरू होने के बाद मामले में कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed