सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Governor Lt Gen Gurmit Singh helicopter Emergency Landing In Srinagar by technical snag

Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, श्रीनगर में की इमरजेंसी लैंडिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) टिहरी झील महोत्सव से लौट रहे थे। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।

Uttarakhand Governor Lt Gen Gurmit Singh helicopter Emergency Landing In Srinagar by technical snag
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से श्रीनगर के जीवीके हेलिपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। पायलट की सुझबूझ से हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतारा गया। रविवार को राज्यपाल सरकारी हेलिकाॅप्टर से टिहरी से भराड़ीसैंण जा रहे थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने जांच के लिए टीम मौके पर भेज दी है।

Trending Videos


टिहरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल सरकारी हेलिकॉप्टर से भराड़ीसैंण जा रहे थे। टिहरी से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर पायलट ने सूझबूझ के साथ श्रीनगर गढ़वाल के जीवीके हेलिपैड पर आपात लैंडिंग की। सोमवार से भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में अभिभाषण के लिए राज्यपाल भराड़ीसैंंण जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tehri Lake Festival: महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि हेलिकॉप्टर की 100 घंटों के लिए मेंटीनेंस थी। मामूली तकनीकी खराबी के चलते वीआईपी सुरक्षा मानकों के कारण श्रीनगर में लैंडिंग की गई। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजा गया है। वास्तविक रूप से हेलिकॉप्टर में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed