Uttarakhand: गृह मंत्री शाह ने प्रदेश की परियोजनाओं पर की चर्चा, अब 16 को किसाऊ की विशेष बैठक
बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री का जोर इस बात पर था कि यमुना में रिवर फ्रंट कैसे तैयार होगा। कैसे यमुना का पानी स्वच्छ होकर वह अविरल बहेगा। लिहाजा, इसके लिए उत्तराखंड की भी अहम भूमिका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ाने, पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में उत्तराखंड की लखवाड़ व किसाऊ परियोजना पर भी जोर दिया गया, क्योंकि इन दोनों परियोजनाओं से दिल्ली में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।
सोमवार को हुई बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री का जोर इस बात पर था कि यमुना में रिवर फ्रंट कैसे तैयार होगा। कैसे यमुना का पानी स्वच्छ होकर वह अविरल बहेगा। लिहाजा, इसके लिए उत्तराखंड की भी अहम भूमिका है। यहां हिमाचल-उत्तराखंड के बीच बनने वाली किसाऊ बहुद्देशीय योजना से जहां दिल्ली को पानी मिलेगा तो वहीं लखवाड़ परियोजना से यमुना में पानी की कमी दूर होगी। गृह मंत्री ने उत्तराखंड के अफसरों से इन परियोजनाओं का अपडेट जाना।
Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
सभी राज्यों की सहमति के बाद पास होगी डीपीआर
किसाऊ बांध परियोजना के लिए यूजेवीएनएल ने जो डीपीआर बनाकर भेजी है, वह सभी हितधारक छह राज्यों की सहमति पर निर्भर करेगी। जैसे ही सहमति बनेगी, केंद्रीय मंत्रालय उसी हिसाब से फाइल आगे बढ़ाएगा।
अब 16 को किसाऊ की विशेष बैठक
अब 16 जून को किसाऊ परियोजना के लिए गृह मंत्री अमित शाह बैठक करेंगे। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। मकसद ये है कि सभी छह राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच सहमति बने।