फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mussoorie Trees collapsed onto a house roof following rain traffic disrupted as rivers swelled

Mussoorie: बारिश के बाद मकान की छत पर भरभराकर गिरे पेड़, नदियों के उफान पर आने से आवाजाही हुई बाधित

Tue, 28 Jul 2026 02:06 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 28 Jul 2026 02:06 PM IST
सार

मसूरी में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक मकान के ऊपर दो बड़े भरभराकर गिर गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Mussoorie Trees collapsed onto a house roof following rain traffic disrupted as rivers swelled
मकान के ऊपर गिरे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के बाद एक मकान की छत पर दो पेड़ गिर गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर पेड़ों को हटाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


फायर ऑफिसर धीरज तड़ियाल ने बताया किसूचना मिली कि स्प्रिंग रोड स्थित सुनीता के मकान के ऊपर दो पेड़ गिर गए हैं। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान के पीछे का पुस्ता ढहने से उस पर टिके दो पेड़ मकान की छत पर गिर गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से दोनों पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सावधानीपूर्वक मकान की छत से हटाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद फायर यूनिट वापस स्टेशन लौट गई। अभियान में चालक राकेश कुमार तथा फायरमैन नितिन सिंह चौहान, अभिषेक कुकरेती और देवेंद्र मलिक शामिल रहे।

नदियां उफान पर आई
दूसरी देहरादून-मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास स्थित भंडार गांव के आस-पास की नदियों और मौसमी नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। तेज़ी से बहते बारिश के पानी की वजह से इलाके में आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भूस्खलन से चामासारी का संपर्क कटा, ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट

लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत चामासारी का संपर्क क्षेत्र के अन्य इलाकों से लगभग पूरी तरह कट गया है। कई स्थानों पर सड़कें और पैदल मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने से बंद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान विक्रम रावत ने बताया कि बालोगंज से चामासारी तक जाने वाली मुख्य मोटर मार्ग कंपनी बाग के आगे पहाड़ी खिसकने से पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इससे चामासारी के ग्रामीणों का मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है और बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बारलोगंज-झड़ीपानी से सिमियाना तक लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क भी पूरी तरह बंद है। इसके अलावा सिमियाना से चामासारी तक का पैदल मार्ग भी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। राजपुर से तालियानीगाड तक सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गया है, जबकि सिमियाना कंपनी बाग से तालियानीगाड तक का मार्ग भी आवागमन के लिए अनुपयोगी हो चुका है। खेतवाला की सड़क पहले से ही बंद पड़ी है, जिससे पूरे क्षेत्र में आवागमन की समस्या और गंभीर हो गई है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरें

ग्राम प्रधान विक्रम रावत ने कहा कि लगातार सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों की वस्तुएं लाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों को स्कूल भेजने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित स्थानों पर तत्काल जेसीबी और अन्य मशीनें भेजकर सड़कें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed