{"_id":"69bacf15f62d4d1ca70d0367","slug":"uttarakhand-new-mds-of-ujvnl-and-upcl-assume-office-discuss-future-strategy-with-officials-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के नए एमडी ने संभाली कुर्सी, अधिकारियों से की भविष्य की रणनीति पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के नए एमडी ने संभाली कुर्सी, अधिकारियों से की भविष्य की रणनीति पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
धामी सरकार ने मंगलवार को यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया था। ये सभी अफसर सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिसके बाद अब नए एमडी ने कार्यभाल संभाला है।
यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के नए एमडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विस्तार
सरकार के आदेश के बाद बुधवार को यूजेवीएनएल के एमडी एके सिंह और यूपीसीएल के एमडी गजेंद्र सिंह बुदियाल ने कार्यभार संभाल लिया। दोनों अफसरों ने पहले ही दिन निगमों का कामकाज देखा और अधिकारियों से वर्तमान व भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
Trending Videos
यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह वर्ष 2005 में निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2022 में महाप्रबंधक बने। सिंह को जल विद्युत के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों से भी अधिक समय का कार्य करने का अनुभव है। निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, विवेक आत्रेय, आशीष कुमार जैन सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई
एमडी अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता नई परियोजनाओं को समय से पूर्ण कर ऊर्जीकृत करने के साथ ही आरएमयू कार्यों और सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी ससमय पूर्ण कर विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के नए स्रोतों जैसे ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, नाभिकीय ऊर्जा, पंप स्टोरेज संयंत्र, लघु जल विद्युत परियोजनाएं तथा भूतापीय ऊर्जा आदि के विकास पर भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में उत्तराखंड ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने।
वहीं, यूपीसीएल के एमडी जीएस बुदियाल ने भी मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेशभर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही निगम को एक नई ऊंचाई को ओर ले जाना है। उन्होंने इस दौरान निगम के अफसरों, कर्मचारियों से भी मुलाकात की।