{"_id":"6a32da1bfde451b0a40b4d1f","slug":"uttarakhand-news-13-year-old-boy-accused-of-raping-a-nine-year-old-girl-in-purola-father-lodges-fir-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पुरोला में 13 वर्षीय बालक पर नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पुरोला में 13 वर्षीय बालक पर नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पिता ने तहरीर में बताया कि बच्ची बालक के साथ खेल रही थी। उक्त बालक उसे खेल-खेल में बहला फुसलाकर एक भवन के पीछे ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया।
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुरोला विकासखंड के एक गांव में 13 वर्षीय बालक पर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नौ वर्षीय बच्ची के पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बुधवार को बच्ची की मां गांव से और पिता घर से बाहर गए हुए थे। बच्ची 13 वर्षीय बालक के साथ खेल रही थी। उक्त बालक उसे खेल-खेल में बहला फुसलाकर एक भवन के पीछे ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP नेता की हत्या मामला: एक और आरोपी को तिमली गांव से किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
जब पीड़ित के पिता घर पहुंचे तो बच्ची बहुत गंभीर स्थिति में थी। बच्ची ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। पिता कि तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है और किशोर से पूछताछ की जा रही है।