सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Avalanche in Uttarkashi: Avalanche In Dokrani Bamak Glacier Of Uttarakhand News in Hindi

Uttarkashi Avalanche: हिमस्खलन में दबे 58 पर्वतारोही, चार के शव बरामद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 28 लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Oct 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) में 44 प्रशिक्षुओं, 8 प्रशिक्षकों सहित कुल 58 लोगों का दल 14 सितंबर को एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला था। 25 सितंबर को यह दल डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रौपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा।

Avalanche in Uttarkashi: Avalanche In Dokrani Bamak Glacier Of Uttarakhand News in Hindi
उत्तरकाशी में यहीं हुआ हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला 58 पर्वतारोहियों का दल मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सूचना पर वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 26 लोगों को बचा लिया जबकि चार लोगों के शव ही निकाले जा सके। शेष 28 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। शाम को मौसम खराब होने पर बचाव अभियान रोक दिया गया। अब बुधवार सुबह फिर से बचाव अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
loader
Trending Videos


Kedarnath Avalanche: ये है उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे हिमस्खलन की वजह, बढ़ने लगी वैज्ञानिकों की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) में 44 प्रशिक्षुओं, 8 प्रशिक्षकों सहित कुल 58 लोगों का दल 14 सितंबर को एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला था। 25 सितंबर को यह दल डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रौपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा। वहां से सभी चोटी के आरोहण के लिए 5670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-1 तक पहुंचे। मंगलवार तड़के चार बजे यह दल द्रौपदी का डांडा चोटी(5771 मी.) पर पहुंचा। लेकिन, कैंप-1 में लौटते समय करीब 8.45 बजे दल भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इसकी सूचना करीब 10 बजे उत्तरकाशी स्थित निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन को मिली। उन्होंने डीएम अभिषेक रूहेला को इसकी जानकारी दी। डीएम ने तत्काल सरकार से मदद मांगी।

Avalanche: द्रोपदी के डांडा में ना के बराबर होती है हिमस्खलन की आशंका, निम के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इसके बाद सहारनपुर स्थित सरसावा एयरपोर्ट से वायुसेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर रवाना हुए। बाद में एक हेलीकॉफ्टर बरेली एयरबेस भी रवाना हुआ। वहीं देहरादून से भी एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर से एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई। देरशाम द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में मौसम खराब हो गया। बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। डीएम ने बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं जबकि वायुसेना और एसडीआरएफ ने 26 लोगों को बचा लिया है।  सूत्रों का कहना है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम अभिषेक रूहेला के अनुसार, मौसम खुलने बाद बुधवार को दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

आपातकालीन सेटेलाइट नंबर जारी  

नेहरू पर्वतरोहण संस्थान, कंट्रोल रूम 7060717717, 9997254854
निम 8991122725, 8991117711
विशाल रंजन, रजिस्ट्रार, निम  9568919195, 9412420840
देवेंद्र सिंह पटवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी 9456147974
हेली रेस्क्यू के संचालन के लिए मातली हेलीपैड पर एटीएफ की व्यवस्था की गई है। 
(सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार)

सीएम ने रक्षा मंत्री से मांगी मदद तो रेस्क्यू में जुटे एयरफोर्स तीन हेलिकॉप्टर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा(डीकेडी-2) पर्वत चोटी में हिमस्खलन में लापता पर्वतारोहियों को तलाश और बचाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मदद का अनुरोध किया। उनके अनुरोध के फौरन बाद एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुट गए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षार्थियों को सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना व आईटीबीपी के जवान तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।

पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के पर्वतारोहियों की बहुमूल्य जिंदगियां गईं और कई अन्य के फंसे होने से मैं बहुत व्यथित हूं। सीएम धामी ने मुझे जानकारी दी। मैंने भारतीय वायु सेना को युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चलाने के निर्देश दे दिए हैं।
- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अंत्यंत दुखद है। इस संबंध में मैंने अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व सेना की टीमें तत्परता के साथ राहत-बचाव कार्यों में जुटी है। 
- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

द्रौपदी का डांडा-दो पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए कई प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवरीजनों के साथ है। 
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed