सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः नहीं खुल सकी बनबसा से लगी नेपाल सीमा, नेपाली सुरक्षा एजेंसियों को न मिल पाया लिखित आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : India-Nepal border opens from today, every person get QR code, covid negative report is must
भारत नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

डीएम की अनुमति के बावजूद शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से नहीं खुल सकी है। केवल नेपाली नागरिक ही पूर्व की भांति आवागमन कर रहे हैं।

Trending Videos
uttarakhand news : India-Nepal border opens from today, every person get QR code, covid negative report is must
कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

नेपाल के महेंद्रनगर बाजार में शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सीमा पर तैनात नेपाली सुरक्षा एजेंसियों को सीमा खोलने के लिए कंचनपुर के सीडीओ (जिलाधिकारी) का लिखित आदेश नहीं मिल सका है। इसी कारण शनिवार को भारतीय नागरिक नेपाल नहीं जा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : India-Nepal border opens from today, every person get QR code, covid negative report is must
नेपाल बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उधर, एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि शनिवार को नेपाल सीमा नेपाल की ओर से नहीं खुली, जबकि भारतीय प्रशासन की ओर से सीमा पूर्व की भांति खुली रही। इस दौरान कई नेपाली पेंशनर और नागरिक भारत आए।

uttarakhand news : India-Nepal border opens from today, every person get QR code, covid negative report is must
नेपाली रुपये - फोटो : फाइल फोटो

एसएसबी 57वीं वाहिनी बनबसा की ई कंपनी की असिस्टेंट कमांडेंट तन्वी शुक्ला ने बताया कि सीमा खुलने की सूचना अभी नहीं मिल पाई है। नेपाल सरकार ने कोविड कंट्रोल के लिए एक मोबाइल एप बनाया है। भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए इस एप के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। तभी भारतीयों को नेपाल जाने की अनुमति मिल पाएगी।

विज्ञापन
uttarakhand news : India-Nepal border opens from today, every person get QR code, covid negative report is must
भारत नेपाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हालांकि इस एप पर चार पन्नों का फार्म भरना आसान नहीं है। मोबाइल पर भरे गए इस फार्म का प्रिंट भी लेना होगा, क्योंकि नेपाल पहुंचते ही भारतीय मोबाइल फोन निष्क्रिय हो जाएंगे। नेपाल में कोरोना जांच कराने के लिए आम भारतीयों को भारतीय मुद्रा में करीब 3500 रुपये जमा करने हैं। यह भी आम आदमी के लिए मुश्किल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed