फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Primary School Teacher Posted at Government Inter College in Pithoragarh read All Updates

उत्तराखंड: इंटर कॉलेज में कर दी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की तैनाती, सवालों के घेरे में तबादलों की प्रक्रिया

Thu, 03 Sep 2026 10:23 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 03 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

शिक्षा विभाग के हालिया तबादलों के बाद पिथौरागढ़ के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक व्यवस्था को लेकर नया मामला सामने आया है। विषयवार शिक्षकों की कमी के बीच की गई एक तैनाती ने विभागीय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Primary School Teacher Posted at Government Inter College in Pithoragarh read All Updates
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की तैनाती कर दी। मामला पिथौरागढ़ जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ का है। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत के मुताबिक स्कूल से चार शिक्षकों के तबादले हुए हैं। गणित एलटी स्तर पर कोई शिक्षक न होने से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में पिछले दिनों 1500 से अधिक शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इसमें कुछ तबादलों की प्रक्रिया सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले के जीआईसी बांसबगड़ का है। एक साथ चार शिक्षकों के तबादले से स्कूल में शिक्षकों की कमी हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्कूल से विभिन्न विषयों के शिक्षकों के तबादलों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबंधन समिति में नाराजगी है।

विज्ञापन


समिति का कहना है कि यदि स्कूल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति न की गई तो इसके विरोध में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्रहित में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुमीडोला मुनस्यारी से सहायक अध्यापक कमलेश जोशी की शिक्षण कार्य के लिए जीआईसी बांसबगड़ में तैनाती की गई। वहीं, एक अन्य मामले में शिक्षिका को पद पर दो साल भी नहीं हुए इसके बावजूद उनका अनुरोध के आधार पर तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी चहज पिथौरागढ़ में सहायक अध्यापिका हेमलता खाती का तबादला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगोलीहाट कर दिया गया। अपर निदेशक कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन ने जारी आदेश में कहा, शिक्षिका को सहायक अध्यापक एलटी के पद पर अभी दो साल पूरे नहीं हुए। उनका परिवीक्षाकाल भी पूर्ण नहीं हुआ। उनके तबादले को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड मौसम:  प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

20 से 25 साल हो गए फिर भी नहीं हुआ तबादला

शिक्षा विभाग में कई शिक्षकों को दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों में 20 से 25 साल हो गए हैं। इसके बावजूद शिक्षक प्रयास के बाद भी सुगम में नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में एक पद पर जिसे दो साल भी पूरे नहीं हुए इस तरह के शिक्षकों के तबादले से विभाग की कार्यप्रणाली सवाल खड़े हो रहे है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed