फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Launches Operation Hotspot Against Cyber Crime Raids Underway in 4 Districts Dehradun news

देहरादून साइबर अपराध: चार जिलों में ऑपरेशन हॉटस्पॉट, प्रदेशव्यापी अभियान शुरू, पुलिस ने कई जगह मारा छापा

Thu, 03 Sep 2026 10:48 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 03 Sep 2026 10:48 AM IST
सार

साइबर ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने अब एक साथ चार जिलों में बड़ा अभियान छेड़ा है। सुबह होते ही चिह्नित इलाकों में पुलिस टीमें पहुंचीं और संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Launches Operation Hotspot Against Cyber Crime Raids Underway in 4 Districts Dehradun news
पुलिस तलाशी लेती - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

साइबर अपराधियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेशव्यापी अभियान ऑपरेशन हॉटस्पॉट शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर गुरुवार सुबह से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के चिह्नित साइबर हॉटस्पॉट पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


अभियान के तहत साइबर अपराध में संलिप्त संदिग्ध लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस टीमें चिह्नित हॉटस्पॉट पर पहुंचकर घेराबंदी कर रही हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीमें स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराध से जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल हो रहे ठिकानों और नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। चारों जिलों में अलग-अलग टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया है। सुबह से जारी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम:  प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पुलिस का फोकस ऐसे स्थानों पर है, जहां से साइबर ठगी से जुड़े मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। अभियान के दौरान संदिग्धों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और गिरफ्तारियों समेत अन्य विवरण सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed