{"_id":"6a2c04acf36b2cc49808a577","slug":"uttarakhand-open-universitys-initiative-spreading-education-in-the-adopted-village-of-koruwa-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132846-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पहल : गोद लिए गांव कोरुवा में शिक्षा का प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पहल : गोद लिए गांव कोरुवा में शिक्षा का प्रसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने कालसी ब्लॉक के गोद लिए गांव कोरुवा में शुक्रवार को उच्च शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मंजरी अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगारपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के प्रभारी निदेशक डॉ. सुभाष रमोला ने कोरुवा गांव में पर्यटन और बागवानी की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार के माध्यम से पलायन रोक सकते हैं।
गृह विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति बोरा ने संतुलित भोजन और मौसमी फलों के सेवन पर जोर दिया। योग विज्ञान की सहायक प्राध्यापक नीता देवली ने योग के महत्व को बताया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविंद सिंह रावत ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की शैक्षिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने पुस्तक मेले के माध्यम से निशुल्क पुस्तकें वितरित कीं। पुस्तकालय के लिए भी निशुल्क पुस्तकें दी गईं, जो जनता के ज्ञानवर्धन में सहायक होंगी। ग्राम प्रधान विनीता तोमर ने विश्वविद्यालय द्वारा कोरुवा गांव को गोद लेने को सम्मान की बात बताया। एसएमआर पीजी कॉलेज के अध्यक्ष अनिल तोमर ने विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर गांव की महिलाओं, पुरुषों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।
-- -- -- -- -- -- --
जितेंद्र जोशी