फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIR highest number of votes deleted in Dehradun polling stations number increased

एसआईआर: सबसे ज्यादा वोट देहरादून में कटे, मतदेय स्थल  बढ़े, डीएम ने की त्रुटियों पर सुझाव देने की अपील

Thu, 16 Jul 2026 05:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 16 Jul 2026 05:28 PM IST
सार

देहरादून में मतदेय स्थलों की संख्या 1882 से बढ़कर 2045 हो गई। मतदाता सूची में 11,90,805 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand SIR highest number of votes deleted in Dehradun polling stations number increased
डीएम डॉ. आशीष चौहान। - फोटो : संवाद।

विस्तार

एसआईआर में सबसे अधिक वोट करीब 1.89 लाख देहरादून में कटे हैं। जबकि, यहां मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ गई है। पहले जिले में 1882 मतदेय स्थल थे जो कि अब बढ़कर 2045 हो गए हैं। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट रोल उपलब्ध कराते हुए त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील की है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने राजनीतिक दलों को मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल, एएसडी वोटर, सर्विस वोटर और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सूची हार्ड व सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव) सौंपी है। जिलाधिकारी ने सभी दलों से अपील की है कि यदि सूची में कोई भी विसंगति या त्रुटि नजर आए, तो उसे तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार जनपद देहरादून की मतदाता सूची में 11,90,805 मतदाता पंजीकृत है।

विज्ञापन

15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन
इसमें 9369 सर्विस मतदाता तथा 10130 दिव्यांग मतदाता शामिल है। जनपद में पहले 1882 मतदेय स्थल थे। नए अनुमोदन के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 2045 हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त नामावली, सर्विस वोटर लिस्ट और अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है या उसमें कोई सुधार करना है, तो निर्वाचन आयोग ने इसके लिए समय-सीमा तय की है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक रखी गई है। पात्र नागरिक अपने नजदीकी मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक पंजीकरण अधिकारी या बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। 11 सितंबर तक सभी आपत्तियों का निपटारा कर दिया जाएगा और 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की

बीएसपी और आप ने नियुक्त नहीं किए बीएलए-2

जिलाधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 35 बूथ, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने 103 और सीपीआईएम ने 1394 मतदेय स्थलों पर अपने बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए हैं। जबकि बहुजन समाज पाटी, आम आदमी पार्टी ने किसी भी बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed