{"_id":"6a58d9c20ee3aa6a420bde26","slug":"pregnant-woman-referred-to-a-higher-center-gives-birth-on-the-way-locals-express-outrage-tehri-uttarakhand-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Garhwal: हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Garhwal: हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट
Thu, 16 Jul 2026 06:55 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, थत्यूड़ (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थत्यूड़ (टिहरी)।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:55 PM IST
सार
गर्भवती को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में प्रसव के लिए पहुंची डुंडा गांव निवासी कुसुम को हायर सेंटर रेफर किया लेकिन महिला ने महज आठ किमी दूर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को दून अस्पताल पहुंचाया गया जहां नवजात की हालत कमजोर होने पर उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं महिला को रेफर करने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने विशेषज्ञ महिला डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की। मामले को लेकर स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने रोष जताया। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गर्भवती को रेफर करने पर नाराजगी जताते हुए एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा को जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Harela Festival 2026: उत्तराखंड में आज लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, छह लाख पौधे लगाएगी भाजपा
विज्ञापन
थत्यूड़ की चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीषा भारती ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। समय से पूर्व प्रसव और जच्चा-बच्चा को संभावित खतरे को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।