फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Voter List Update CEO Vijay Kumar press Conference Urges Voters to Verify Correct Electoral Roll

Dehradun: मतदाता सूची में सुधार का मौका, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, आवेदन के तरीके बताए

Thu, 30 Jul 2026 01:43 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 30 Jul 2026 01:43 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मतदाता सूची बीएलओ से लेकर तहसील, डीएम ऑफिस तक उपलब्ध कराई गई है।नए वोट बनवाने, वोट में करेक्शन, नाम हटवाने के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Voter List Update CEO Vijay Kumar press Conference Urges Voters to Verify Correct Electoral Roll
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे प्रेस कांफ्रेंस करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटवाने के लिए मतदाता बीएलओ से लेकर तहसील और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) कार्यालय तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि मतदाताओं को इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम असुविधा हो।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों के संबंध में करीब 19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं 5.26 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्तर पर है। अल्मोड़ा में लगभग 80 प्रतिशत, चम्पावत में 62 प्रतिशत और पौड़ी में 51 प्रतिशत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं टिहरी में 4.7 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 4.8 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग में 5.5 प्रतिशत नोटिस ही अब तक जारी हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar News: घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर ले ली जान

जोगदंडे ने कहा कि सभी मामलों की बूथ स्तर पर सुनवाई की जाएगी। इसके बाद बीएलओ अपनी रिपोर्ट तैयार कर उसे बीएलओ ऐप पर अपलोड करेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रोस्टर तैयार करेंगे और यदि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीएलओ की रिपोर्ट से संतुष्ट होंगे तो वहीं पर प्रकरण का निस्तारण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed