फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Several doctors transferred within Health Department Chamoli gets a new Chief Medical Officer

Uttarakhand News: चमोली को मिला नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्सकों के तबादले

Thu, 30 Jul 2026 02:38 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 30 Jul 2026 02:38 PM IST
सार

चमोली जिले को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिल गया है। स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Several doctors transferred within Health Department Chamoli gets a new Chief Medical Officer
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के तहत कई चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव चमोली जिले में किया गया है, जहां डॉ. राजीव सिंह पाल को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। वे अब तक रुद्रप्रयाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

 

शासन के आदेश के अनुसार डॉ. राजीव सिंह पाल को चमोली की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पौड़ी में एनएचएम कार्यालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. पारुल गोयल को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ दोनों जिलों में स्वास्थ्य प्रशासन की नई व्यवस्था लागू हो गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar News: घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा डॉ. आशीष सांगवान को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस चिकित्सालय, पौड़ी से अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून तैनात किया गया है। वहीं डॉ. रेशमा यादव का स्थानांतरण उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर (चम्पावत) किया गया है। सर्जन डॉ. नरेंद्र सिंह को जिला चिकित्सालय चम्पावत से उप जिला चिकित्सालय विकासनगर (देहरादून) भेजा गया है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित चिकित्सकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन निर्बाध बना रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed