फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Many villages were cut off due to the collapse of Kalgadi bridge In Pauri

Pauri: भारी बारिश से उफान पर आई नयार नदी, कलगड़ी पुल ढहा...मुख्यालय से कटा कई गांवों का संपर्क

Wed, 06 Aug 2025 04:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Aug 2025 04:13 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: दिनभर जारी बारिश के चलते पश्चिमी नयार नदी ऊफान पर आ गई। जिससे पुल ढह गया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह एकमात्र पुल है जो कि दोनों विकासखंडों को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Many villages were cut off due to the collapse of Kalgadi bridge In Pauri
पुल ढहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पौड़ी में भारी बारिश के चलते बुआखाल- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर कलगड़ी का पुल ढह गया। विकासखंड थलीसैंण और पाबौ को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ने वाले एकमात्र पुल के ढह जाने से इन ब्लॉकों के कई गांवाें का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

विज्ञापन


दिनभर जारी बारिश के चलते पश्चिमी नयार नदी ऊफान पर आ गई। जिससे पुल ढह गया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह एकमात्र पुल है जो कि दोनों विकासखंडों को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ता है। ऐसे में पुल के ढह जाने से आने वाले दिनों में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


Uttarkashi Cloud Burst: धारण क्षमता कहीं बदल न दे देवभूमि की धारणा, चमक-दमक में पहाड़ के कराहने की आवाज अनसुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल व संजय नौटियाल ने बताया कि बारिश से सैंजी ग्राम सभा के कोठला गांव में पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार सुबह से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क भी ठप पड़े हुए हैं। पाबौ के कलुण व खातस्यूं पट्टी के क्यार्द गांव में कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। क्यार्द गांव में प्रभावितों को प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed