फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Orange Alert Issued Heavy Rain in Dehradun and Several Districts Till July 21

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

Sat, 18 Jul 2026 06:06 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

उत्तराखंड में 18 से 21 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Orange Alert Issued Heavy Rain in Dehradun and Several Districts Till July 21
तेज बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में आज से 21 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में 18 से 21 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में बंगाल, झारखंड और ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से उत्तराखंड में भारी वर्षा की स्थिति बन रही है। 18 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


वहीं हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 19 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। 20 जुलाई को भी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं, जबकि 21 जुलाई को बागेश्वर में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने, किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने और प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...बदरीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद: 28 साल की सेवा पर लालच पड़ा भारी, नौकरी के अंतिम दिन लगा सबसे बड़ा दाग

शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। शुक्रवार को भी मौसम ने अपने तेवर दिखाए और दिन भर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। हालांकि शाम करीब चार बजे मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई और मौसम सुहाना हो गया। रुक-रुककर होती रही बारिश का सिलसिला शाम करीब सात बजे तक जारी रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 39.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री इजाफे के साथ 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed