सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather shifts from hills to plains rain brings a chill to Dehradun while Auli witness snowfall

Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, दून में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और औली में हुई बर्फबारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 06 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज तूफान चलने की चेतावनी है।

Uttarakhand Weather shifts from hills to plains rain brings a chill to Dehradun while Auli witness snowfall
पहाड़ों में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में दोपहर बाद पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में बारिश ने ठंडक बढ़ाई तो वहीं औली में बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए।

Trending Videos


बता दें कि आज पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज तूफान चलने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli: बीकेटीसी के सीईओ ने बदरीनाथ धाम में लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
 

हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी। उधर रविवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास रहा।

लगातार बर्फबारी से केदारनाथ में तैयारियां प्रभावित 

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले तैयारियां जारी हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी का असर व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से केदारनाथ क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ है। धाम में 60 सदस्यीय मजदूरों की टीम बर्फ हटाने के कार्य में जुटी है, वहीं, बीकेटीसी के कर्मचारी भी यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। रविवार को जिलाधिकारी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण वे नहीं पहुंच पाए। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बर्फबारी जारी रही, जिससे दौरा फिर टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed