फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: बारिश और भारी ओलावृष्टि से लौटी ठंड, मुश्किलों के बीच बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने का काम जारी, तस्वीरें

Tue, 15 Mar 2022 09:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/पोखरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/पोखरी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Mar 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: weather Change in Uttarakhand, crops Damage due to heavy hail, rain in Badrinath Dham, Hemkund Sahib, see phoyo
उत्तराखंड मौसम, बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों में हुई बारिश और भारी ओलवृष्टि से ठंड लौट आई है। इसी चुनौती के बीच ही बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने का काम जारी है। चमोली जनपद में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पोखरी क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी सुबह तक मौसम साफ रहा, लेकिन अचानक शाम को बदले मौसम से ठंड लौट आई।



जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, घाट, पीपलकोटी क्षेत्र में भी जमकर ओलावृष्टि हुई, जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ हाईवे को देश के अंतिम गांव माणा तक खोलने के बाद माणा पास तक हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: जोशीमठ में अचानक धौली गंगा का जलस्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी, अलॉर्म बजने पर भागे मजदूर

बीआरओ स्नो कटर और डोजर की मदद से बर्फ हटाने में जुटा है। माणा पास तक सड़क खुलने से सीमा पर सेना और आईटीबीपी की आवाजाही आसान हो जाएगी। वहीं कपकोट/बागेश्वर में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदली और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दुगनाकुरी तहसील में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।

Uttarakhand Weather Update: weather Change in Uttarakhand, crops Damage due to heavy hail, rain in Badrinath Dham, Hemkund Sahib, see phoyo
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह से जनपद में चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। शाम चार से पांच बजे तक जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं के साथ ही लहसुन, प्याज, हरी सब्जी, आडू, खुमानी के पेड़ों पर फूल झड़ गए हैं। 

Uttarakhand Weather Update: weather Change in Uttarakhand, crops Damage due to heavy hail, rain in Badrinath Dham, Hemkund Sahib, see phoyo
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
पोखरी क्षेत्र के थाला गांव में गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। देवी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि करीब एक घंटे तक क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ हाईवे को देश के अंतिम गांव माणा तक खोलने के बाद माणा पास तक हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: weather Change in Uttarakhand, crops Damage due to heavy hail, rain in Badrinath Dham, Hemkund Sahib, see phoyo
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ स्नो कटर और डोजर की मदद से बर्फ हटाने में जुटा है। माणा पास तक सड़क खुलने से सीमा पर सेना और आईटीबीपी की आवाजाही आसान हो जाएगी। इस साल सर्दियों में काफी बर्फ पड़ी थी, जिससे बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया था। बीआरओ ने हाईवे पर आए हिमखंडों को काटकर माणा गांव तक हाईवे को खोल दिया। इसके बाद दूसरे चरण में माणा पास तक हाईवे को खोलने काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: weather Change in Uttarakhand, crops Damage due to heavy hail, rain in Badrinath Dham, Hemkund Sahib, see phoyo
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
माणा से आगे सभी चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। रास्ते में कई फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां तेजी से मशीनों से बर्फ हटाई जा रही है। साथ ही मजदूर भी सड़क खोलने में जुटे हुए हैं। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि माणा पास से अभी तक करीब दो किमी तक बर्फ हटाई जा चुकी है। जल्द सड़क को माणा पास तक खोल दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed