फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका आस्था पथ, बदरीनाथ हाईवे पर पसरे हिमखंड बने रोड़ा, देखें तस्वीरें...

Sat, 05 Mar 2022 10:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Ten km faith path of Hemkund Sahib covered with snow,  team went for inspection had to return, Seee photos...
हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब का दस किमी आस्था पथ अभी भी कई फीट बर्फ से ढका हुआ है। घांघरिया और हेमकुंड साहिब में बर्फ से हुए नुकसान का जायजा लेने जा रही गुरुद्वारा प्रबंधन की टीम भी भारी बर्फबारी के चलते भ्यूंडार गांव से आगे नहीं बढ़ पाई है, जिससे टीम को लौटना पड़ा। अब गुरुद्वारा प्रबंधन की टीम 15 मार्च के बाद घांघरिया के लिए रवाना होगी। 



उधर, बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं, जिससे बीआरओ को हाईवे खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो रखा है। मौसम साफ होने के बाद से ही बीआरओ के जवान हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं, लेकिन हाईवे पर इतने विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 20 किलोमीटर बर्फ में पैदल चलकर पोस्टों तक पहुंच रहे हिमवीर, सीमा की निगहबानी के लिए आईटीबीपी ने संभाला है मोर्चा

हेमकुंड साहिब के कपाट प्रतिवर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते हेमकुंड साहिब के कपाट समय पर नहीं खोले जा सके। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तीन मार्च को गोविंदघाट गुरुद्वारे से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, राजदेव मेहता और गुरुद्वारे के तीन सेवादार घांघरिया के लिए रवाना हुए, लेकिन आस्था पथ पर भारी बर्फ जमी होने के कारण टीम को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।

Uttarakhand: Ten km faith path of Hemkund Sahib covered with snow,  team went for inspection had to return, Seee photos...
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
सरदार सेवा सिंह ने बताया कि भ्यूंडार गांव से ही बर्फ के दर्शन हो रहे हैं। यहां से रामडुंगी तक आस्था पथ पर लगभग दो से तीन फीट तक बर्फ जमी है। यहां रास्ते में करीब चार मीटर ऊंचा हिमखंड भी पसरा हुआ है। घांघरिया हेलीपैड पर भी दो से ढाई फीट तक बर्फ जमी है। घांघरिया में भी लगभग छह फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। उन्होंने बताया कि अब टीम दोबारा 15 मार्च के बाद घांघरिया में निरीक्षण को जाएगी।
Uttarakhand: Ten km faith path of Hemkund Sahib covered with snow,  team went for inspection had to return, Seee photos...
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं, जिससे बीआरओ को हाईवे खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Ten km faith path of Hemkund Sahib covered with snow,  team went for inspection had to return, Seee photos...
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
मौसम साफ होने के बाद से ही बीआरओ के जवान हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं, लेकिन हाईवे पर इतने विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं। उनको काटने में बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बीआरओ अभी तक हनुमान चट्टी से दूधाधार नाले तक बर्फ को हटा चुका है, जबकि आगे का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
Uttarakhand: Ten km faith path of Hemkund Sahib covered with snow,  team went for inspection had to return, Seee photos...
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि हिमखंडों को काटकर हाईवे खोलने का काम किया जा रहा है। जल्द ही बदरीनाथ हाईवे से बर्फ को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed